विधायक ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर की धान खरीदी पंजीयन के तारीख को बढ़ाने की मांग.
बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर धान खरीदी के विक्रय में पंजीयन की तारीख को बढ़ाये जाने की मांग की है.
विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह ने पत्र में लिखा है कि धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन वर्ष 2021-22 कि अंतिम तारीख 10 नवंबर 2021 त्तक थी. इस बीच जिला महासमुंद के साथ-साथ पुरे छत्तीसगढ़ में सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर है व किसान पंजीयन पोर्टल में भी बीच बीच में व्यवधान होता रहा है जिस कारण कई किसान धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन से वंचित है.
किसान हित को ध्यान में रखते हुवे विधायक ने धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन वर्ष 2021-22 की तारीख में वृद्धि करने हेतु पत्र लिखा है.
अन्य सम्बंधित खबरें