महासमुन्द: विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवम्बर को
महासमुन्द: खेल एवं युवा कल्याण
विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवम्बर 2021 को वन विभाग के खेल मैदान, महासमुन्द में प्रातः 9ः30 बजे से किया जाएगा। जिला
खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिसमें 25 वर्ष से कम उम्र के सभी महिला, बालिका प्रतिभागी भाग ले
सकते हैं।
विकासखण्ड स्तर पर 5 खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, बॉलीबॉल, रस्साकसी का आयोजन होगा। उन्होंने विकासखंड
महासमुंद के विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल संघ, संस्था के खिलाड़ियों, छात्राओं, महिलाओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक
संख्या में शामिल होवे।
आगामी समय में जिला
स्तर पर 12 खेलों का आयोजन
होगा। इनमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बास्केटबाल, फुटबॉल, हैण्डबाल, हॉकी, कबड्डी, बॉलीबॉल, भारोत्तोलन, स्वीमिंग, कुश्ती, रस्साकसी का आयोजन होगा। विकासखण्ड के विजेता टीम
एवं खिलाड़ी जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस संबंध में अधिक
जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी के मोबाईल नम्बर 96175-00748 पर सम्पर्क कर सकते है।