ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पटेल, जिला सचिव देशराज दास सहित 4 पत्रकारों ने दिया छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन से इस्तीफा.
आज छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के 4 सदस्यों ने इस्तीफ़ा दे दिया है. ये सभी पत्रकार अपने पारिवारिक व निजी कारण के चलते सदस्य के रूप में सेवा देने में असमर्थ थे. जिसके चलते इन्होने आज इस्तीफा दिया.
जानकारी के अनुसार बसना के ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पटेल, जिला सचिव देशराज दास, बसंत साव और रोलियार नंदा अब तक whatsaap ग्रुप के माध्यम से इस्तीफा की सुचना दे चुके हैं. सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में संघ से जुड़े 30 पत्रकार इस्तीफा दे सकते हैं.
सभी पत्रकारों ने इस्तीफे का कारण पारिवारिक व निजी बताया है, हलाकि कई इसके पीछे के कई कारण निकलकर बाहर आ सकते हैं, या फिर ऐसा भी हो सकता है कि संघ वापस इन रूठे पत्रकारों को मना ले.
गौरतलब है कि अभी माहभर के अंदर ही छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन में बदलाव किया गया था, जिसमें देशराज दास के स्थान पर प्रकाश पटेल को बसना का ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया था. देशराज दास जिला सचिव बनाये गए थे. सूत्रों के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष के पद से जिला सचिव बनाये जाने पर देशराज दास नाराज थे.