डाटा एंट्री ऑपरेटर और सहायक ग्रेड-3 के पदों पर निकली बम्पर भर्ती
रायपुर: विभिन्न विभागों में सहायक ग्रेड तीन व डाटा एंट्री आपरेटर के रिक्त 77 पदों के लिए व्यापम सँयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन करेगा। इन परीक्षाओं के लिये आवेदन भरने के व्यापम की साइड पर जाकर आवेदक अप्लाई कर सकते है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 02 दिसम्बर की रात 12 बजे से पहले तक फार्म सबमिट कर सकते हैं।सामान्य प्रशासन विभाग के अन्तर्गत सहायक ग्रेड -3 के 63 पद,छतीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कसर्पोरेशन में निम्न श्रेणी लिपिक के दो पद,राज्य न्यायालयिक प्रयोगशाला में सहायक ग्रेड-3 के तीन पद ,ईओडब्ल्यू में डाटा एंट्री आपरेटर के 5 पद, एंटी करप्शन ब्यूरो में डाटा एंट्री आपरेटर का एक पद, राज्य न्यायालयीन प्रयोगशाला में डाटा एंट्री आपरेटर के दो पद व छतीसगढ़ राज्य संपरीक्षा रायपुर में डाटा एंट्री आपरेटर के एक पद (कुल 77 पद) पर भर्ती होगी।
परीक्षा शुल्क- सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिये 350 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये 250 एससी/एसटी व निशक्तजनों के लिए 200 रखा गया है।
सहायक ग्रेड-3, डाटाएंट्री ऑपरेटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रारम्भ हो चुके हैं. इसके लिए छ.ग. व्यापम द्वारा परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है। उपरोक्त भर्ती परीक्षाओं हेतु अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर की जा सकती है.
महत्वपूर्ण तिथियाँ -
1. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की प्रारंभिक तिथि — 10.11.2021 (बुधवार)
2. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 02.12.2021 (गुरूवार) रात्रि 11559 बजे तक
3. त्रुटि सुधार - 03 से 05 दिसंबर 2021
4. व्यापम की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि - 10.12.2021 (शुक्रवार)
5. परीक्षा की तिथि (संभावित) - 19 दिसंबर 2021 (रविवार)
6. परीक्षा का समय :
सहायक ग्रेड-3 एवं डाटाएंट्री ऑपरेटर पद हेतु — पूर्वन्ह 9:00 से 12:15 बजे तक
7. परीक्षा केन्द्र : - प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में
योग्यता, आयु सीमा, आदि की जानकारी निचे दिए गए विभागीय विज्ञापन में देखें.
विभागीय विज्ञापन- Download