जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने की अपने ही साथी की पीट-पीट कर हत... - CG Sandesh

जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने की अपने ही साथी की पीट-पीट कर हत्या

ज़िले के गट्टाकाल में गुरुवार की शाम लगभग चार बजे माओवादियों ने जन अदालत लगाकर अपने ही साथी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने जिनमें रावघाट एरिया कमेटी शामिल थी उसने गट्टाकाल में जन अदालत लगाई और दिनेश नरोटी की हत्या कर दी। माओवादियों को दिनेश पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का संदेह था।

कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया- `हमारे पास सूचना है कि माओवादियों ने दिनेश नरोटी की हत्या की है, दिनेश के खिलाफ कोयलीबेड़ा इलाक़े में माओवादी अपराध दर्ज थे, हमें विस्तृत ब्यौरे का इंतज़ार है।`


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें