संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग एवम् मूसाफिरो की जाँच हेतु महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना /चौकियों को दिए निर्देश
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना महासमुंद द्वारा अपने पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया था की महासमुंद जिले सहित पुरे प्रदेश में चोरी,लूट,अपहरण,हत्या अन्य गंभीर अपराध लगातार देखने को मिल रहा है व लगभग सभी आरोपी अन्य प्रान्त के पाये जा रहे है, तथा अन्य प्रान्त से आने वाले मुसाफिरों का मुसाफिरा दर्ज करने हेतु जिले के सभी थाना/चौकियों को निर्देशित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद को अवगत कराया गया था.
जिसमे पुलिस अधीक्षक महासमुंद के द्वारा उक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए महासमुंद जिले के सभी थाना/ चौकी प्रभारियो को क्षेत्र का अधिक भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग एवम् मूसाफिरो की जाँच कर संधारित रजिस्टर में इनका इन्द्राज करने तथा संदिग्ध परिस्तितियो के अनुसार अनिवार्य रूप से कार्यवाही करने के सख्त निर्देशित किये है.