बसना : अज्ञात नंबर से महिला को आते है धमकी भरा मैसेज, मामला ... - CG Sandesh

बसना : अज्ञात नंबर से महिला को आते है धमकी भरा मैसेज, मामला दर्ज.

थाना बसना बस स्टैंड के सामने अज्ञात नंबर से महिला को आते है धमकी भरा मेसेज जिसपर मामला दर्ज किया गया है. 

सौम्या सलूजा ने पुलिस को बतायी कि बस स्टैंड के सामने बसना में रहती है । वर्ष 2013 दिसम्बर में उसका बसना निवासी गौरव सलूजा उर्फ सन्नी से रीति रिवाज से विवाह हुआ है । उसका मोबाईल नंबर 74703XXXXX जो उसके भाई गौरव वर्मा निवासी भिलाई के नाम पर है जिसका वह उपयोग कर रही है । उसके उक्त मोबाईल नंबर पर 21 अप्रैल 2021 से मोबाईल नंबर 87180XXXXX से लगातार मिस्ड काल आ रहा है तथा कई बार उसके मोबाईल पर मैसेज आ रहा है जिसमें तु समझा दे तेरे पति को मुझे क्यो काल करता है मेरी लाईफ बर्बाद कर रहा है बोलकर धमका रही है तथा 11 नवम्बर 2021 को भी मैसेज की जिसमें सन्नी ने मेरी पुरी लाईफ बर्बाद कर दी है मैं अपने आप को खत्म कर दूंगी जैसे लिखकर मैसेज की है इस संबंध में वह अपने पति सन्नी को बताई है । वे दोनो वह एवं उसके पति इस प्रकार के मैसेज फोन से काफी परेशान हो रहे है । उसे फोन करने पर फोन काट देती है बात नही कर रही है एवं आये दिन उसके मोबाईल पर इस प्रकार से मैसेज कर उसे परेशान कर उसे धमका रही है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 507-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें