बसना : लकड़ी खरीदने की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं कांवर से मा... - CG Sandesh

बसना : लकड़ी खरीदने की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं कांवर से मारपीट कर पहुंचाया चोंट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम खटखटी में लकड़ी खरीदने की बात को लेकर हाथ मुक्का एवं कांवर से मारपीट कर पहुंचाया चोंट जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोहतशीम दानी ने पुलिस को बताया कि कृषि कार्य करता है । 12 नवम्बर 2021 को वह अपने खेत के फसल को देखने जा रहा था रास्ते में उसका फल का बगीचा है वहां पर केशव संवरा मिला उसने उनसे पूछा कि कहां जा रहे हो तब उसने बोला कि फटहा संवरा का लकडी खरीदा है उसको लेने जा रहा है कहने पर वह मत जाओ लकडी हमारा है कहकर वह फटहा संवरा के घर पूछने के लिए गया वहां पर उसकी पत्नी मिली पूछने पर बताई कि लकडी खरीद कर लाये है उसे नही मालूम कि कहां से लाये है । इतना सूनकर वह वापस अपने खेत तरफ जा रहा था रास्ते में केशव संवरा लकडी का कांवर लेकर खडा था उसे देखकर तुम्हें जिंदा नही छोडूंगा कहकर मारने की धमकी दिया और लकडी के कांवर से उसके साथ मारपीट किया जिससे उसके दोनो हाथ में चोंट लगकर सूजन आ गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें