नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी व आनंद मेला का आयोजन
शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में आज विज्ञान प्रदर्शनी व आनंद मेला का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ संसदीय सचिव व स्थानीय विधायक शिशुपाल शोरी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, जिले के कलेक्टर चन्दन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. मिरे, विद्यालय के प्राचार्य रचना श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की ओर से वर्किंग माडल बनाये गये थे, वहीं आनंद मेला में पारंपरिक पकवान बनाकर स्टाल लगाया गया था, जिसे बहुत सराहा गया। विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 11वीं के यशस्वी नेताम ने होलोग्राम प्रोजेक्ट, सूरज कथोलिया व नीतेश मरकाम ने रूम हीटर, अंकिता कोरार्म, तृप्ति लेडिया ने ड्रिप इरिगेशन, साक्षी व अनिशा गोरी ने वाल्कैनो, चिराग सिन्हा व नितीश सांडिल्य ने एटोमिक स्ट्रक्चर आफ बोरोन, काजल सिन्हा ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग, भूमिका झांगेल, विभु नेताम की ओर से विंड पावर जनरेटर, वैशाली चौरसिया ने मनुष्य हृदय संरचना,जमाल खान और हर्ष ने मनुष्य उत्सर्जन तंत्र, जितेश नाग की ओर से श्वसन तंत्र, रिफत खान, शुभम सोनी की ओर से प्रकाश संश्लेषण, अनसिया जैन ने रक्त परिसंचरण तंत्र, आशी सिन्हा ने रक्त पवन चक्की, विनीता साहू, सपना नेताम द्वारा सोलर इरीगेशन, कशिश द्वारा पवन चक्की, प्रशांत तोमर, दिव्यांश द्वारा टोल प्लाजा, रानू गुप्ता, इम्तियाज द्वारा चैनल का वितरण और कक्षा 12वीं के विद्यार्थी हर्ष रामटेके, जतिन पोया द्वारा ए.टी.एम. तथा दीक्षा दुबे द्वारा विभेदीकरण, समक्ष हिरदानी ने सांची स्तूप और कक्षा 10वीं के विद्यार्थी मोहित व मयंक सोनकर द्वारा एस.बी.आई., जागृति साहू ने पाइथागोरस प्रमेय, श्रेया केमरो, भूमि साहू ने त्रिकोणमितीय ज्यामिति समीकरण, भूपेंद्र साहू द्वारा पाइथागोरस प्रमेय का वर्किंग माडल बना कर प्रदर्शित किया गया था।
इसी प्रकार आनंद मेला में विनीता व समूह की ओर से समोसा-चाट, भूमि एवं समूह द्वारा चना चटपटी, ओमकार व समूह की ओर से वी.आई.पी. मोमास, भूमिका व समूह द्वारा स्प्राउट चाट, मोहित व समूह द्वारा आईसक्रीम, ओम व समूह द्वारा पोपकार्न व खेलो और जीतो, हिमांशी एवं समूह द्वारा पानी पूरी, रवनीत, मोनिका व समूह द्वारा एप्पल खीर, जमाल व समूह द्वारा भेल और चाय, वेदिका व समूह द्वारा कप केक, पूजा व समूह द्वारा ब्रेड पकोड़ा, एश्वर्य व समूह द्वारा भेलपुरी, साक्षी व समूह द्वारा इडली, ढोकला, फरा और अनुष्का व समूह के छात्र-छात्राओं द्वारा पावभाजी, आलुगुन्डा, वाईट ढोकला, सेंडविच का स्टाल लगाया गया था।