सीमेंट के पोल से टकराकर मोटरसायकल चालक की हुई मौत
अंतागढ़ थाना अंतर्गत एस एस बी केम्प के सामने मुख्य, सड़क पोड़गांव पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु होने पर मामला दर्ज किया गया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर 2021 के दोपहर 2.30 बजे गौकरण मंडावी अपनी मोटर सायकल क्रमांक CG 19 BM 3447 होंडा मोटर सायकल में अंताग से पोड़गांव की तरुफ जा रहा था तभी अचानक ब्रेक लगाने से टायर् घीसटते हुए रोड़ के नीचे चला गया जहां पर फेनसिंग तार सीमेंट का पोल लगा था जिससे टकराने के कारण गौकरण मंडावी घायल हो गया, इसके बाद उसे 108 वाहन से सीएचसी अंताग लाया गया. जिससे उसकी मृत्यु हो गयी.
बताया गया कि गौकरण मंडावी द्वारा स्व्यं के मोटर सायकल चलाकर एक्सीडेंट करने से मृत्यु होना कारित होने पर धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें