घर पहुँचने से पहले रास्ते में छोड़ दिया तो टंकिया से किया जान... - CG Sandesh

घर पहुँचने से पहले रास्ते में छोड़ दिया तो टंकिया से किया जानलेवा हमला.

परतापुर थाना अंतर्गत एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसे टंकिया से जानलेवा हमला कर चोट पहुँचाने वाले पर मामला दर्ज करवाया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद मल्लिक पिता स्व. अटल मल्लिक उम्र 60 वर्ष निवासी पीव्ही 63 बलरामपुर थाना 12 नवंबर 21 को अपने मोटर सायकल से गांव के ही बलाई देवनाथ के साथ सप्ताहिक बाजार ग्राम संगम गया था. जहाँ से  बाजार कर दोनो मेरे मोटर सायकल से एक साथ बैठकर घर वापस आ रहे थे तो बलाई देवनाथ शराब पीकर वाद विवाद करने लगा. जिसपर आनंद ने उसे मै गांव पहुचने से पहले रास्ते में छोड दिया और अपने घर आ गया.

इसके बाद रात करीब 08/30 बजे आनंद मल्लिक का पालतू कुत्ता भौकने लगा, जिसपर आनंद घर के बाहर निकल कर देखा तो बलाई देवनाथ उसके घर आगंन में आ गया था और उसके गाली देने लगा कि, क्यो रे आधे रास्ते में मुझे छोडकर तुम घर आ गए हो कहते हुए मारने पिटने के नियत से आनंद को मारने लगा. जिससे वह डर के मारे घर के अंदर घुस कर दरवाजा बंद कर दिया.

इसके बाद बलाई देवनाथ आनंद के घर का दरवाजा को जोर से धक्का मारकर दरवाजा खोलकर घर अंदर घुस गया एवं मां बहन की अश्लील गाली देते आज तुझे जान सहित खत्म कर दूंगा कहते धक्का -मुक्की कर गिरा दिया. और आनंद के घर अंदर रखे लकडी के बेट लगा हुआ टंगिया के धार ओर से उसके पीठ व बए भुजा में मार दिया जिससे आनंद जमीन में गिर गया और बचाओ-बचाओ कहकर चिल्लाने लगा तब बलाई देवनाथ टंगिया को लेकर गांव ओर भाग गया.

आनंद ने बताया कि यदि बचाओ-बचाओ करके जोर-जोर से नही चिलाता तो निश्चित ही बलाई देवनाथ उसे जान सहित मार डालता, टंगिया के धार ओर से मारने से आनंद के पीठ में दो जगह व बए भुजा में एक जगह चोट लगा है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बलाई देवनाथ पिता कृष्णा गोपाल देवनाथ उम्र 45 वर्ष के विरुद्ध धारा 294,323,324,457,506 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें