बसना : पति के चरित्र शंका ने ली पत्नी की जान. - CG Sandesh

बसना : पति के चरित्र शंका ने ली पत्नी की जान.

बसना थाना अंतर्गत चौकी भंवरपुर में एक महिला में अपने पति  द्वारा  चरित्र शंका किये जाने पर आत्महत्या कर ली. महिला का पति कुलदीप पटेल छोटी छोटी बातो पर व मोबाईल से बात करने पर अपनी पत्नी चरित्र पर शंका करने लगता था, जिसके चलते महिला 07 नवंबर 2021 को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली.

जानकारी के अनुसार धनेश्वरी पटेल की शादी 3 वर्ष पूर्व ग्राम कोटगढ़ के कुलदीप पटेल के साथ किया गया था, 7 नवबर 2021 को प्रातः 4:30 बजे धनेश्वरी पटेल के पिता को फ़ोन कर बताया गया कि तुम्हारी बेटी धनेश्वरी सीरियस है देखने आ जाओ, तब धनेश्वरी का पिता अपनी पत्नी गायत्री बाई के साथ ग्राम कोटगढ़ अपने दामाद कुलदीप के घर गया, और देखा कि उसकी बेटी धनेश्वरी खाट में मृत अवस्था में पड़ी है. जहाँ पूछने पर बताया कि धनेश्वरी फांसी पर लटक रही थी जिसे जिंदा होने की संभावना पर रस्सी को काटकर उतारे हैं फिर भी धनेश्वरी की मृत्यु हो गई है. इसके बाद धनेश्वरी के पिता ने चौकी भंवरपुर में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई.

मामले में पुलिस ने बताया है कि मृतिका धनेश्वरी पटेल पति कुलदीप पटेल के मौत के संबंध में जांच किया गया. जांच निरीक्षण घटना स्थल पर गवाहान तथा जब्ती सुसाईड नोट पर पाया गया कि मृतिका के ससुर नेतराम पटेल पिता प्रेमसिंग पटेल उम्र 55 वर्ष एवं सास द्रोपती बाई पटेल पति नेतराम पटेल द्वारा मृतिका को छोटी-छोटी बातों पर व मोबाईल पर बात करने पर चरित्र पर शंका कर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करते थे जिससे प्रताड़ित होकर मृतिका द्वारा 07 नवंबर 2021 को घर के म्यार में कपड़े की पतला पेटिकोट की रस्सी एवं आई कार्ड का कार्डन से गले में फांसी ली.


अन्य सम्बंधित खबरें