पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर - CG Sandesh

पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के कांकेर से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। इस एनकाउंटर में सी-60 फोर्स के 4 जवान भी घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 26 नक्सली ढेर हो गए। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ शनिवार की सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में हुई। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारहपत्ती के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है।

मुठभेड़ में चार जवान घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद इन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इन्हें नागपुर के क्रिटिकल केयर कॉमप्लेक्स ऑफ ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें