शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का क... - CG Sandesh

शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केश दर्ज

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई के बांद्रा थाने में धोखाधड़ी का केश दर्ज हुआ है. पोर्न केस में फंसने बाद राज कुंद्रा अब एक धोखाधड़ी के मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. शिल्पा शेट्टी भी इस मामले में आरोपों के घेरे में हैं. मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है.

किसने कराई शिल्पा- राज के खिलाफ FIR?
शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ नितिन बरई नाम के एक शख्स ने धोखाधड़ी करने पर FIR दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी.

शिल्पा- राज कुंद्रा पर दर्ज हुए ये मामले
नितिन बरई की शिकायतों के बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर मुंबई की बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 406, 409, 420, 506, 34 और 120 (B) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में जांच शुरू करेगी. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा से पैसों की धोखाधड़ी को लेकर पूछताछ की जा सकती है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें