बसना : गोठान बनाने की बात को लेकर घर में घुस कर की सरपंच की ... - CG Sandesh

बसना : गोठान बनाने की बात को लेकर घर में घुस कर की सरपंच की पिटाई.

थाना बसना अंतर्गत ग्राम लमकेनी में गोठान बनाने की बात को लेकर घर में घुस कर सरपंच की पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

कल्पना जगत ने पुलिस को बतायी कि वह ग्राम पंचायत लमकेनी की सरपंच है । 11 नवम्बर 2021 को उसके गांव लमकेनी में गौरी गौरा विवाह कार्यक्रम हो रहा था जिसको उसके द्वारा संपन्न कराया जा रहा था कि सुबह करीबन 08.30 बजे गांव के ही कुछ महिला सेतबाई यादव, प्रतिभा नाग, रत्ना भोई, नमीबती यादव द्वारा उसके घर मे आकर घर मे घुसकर गौठान तुम कैसे बनाते हो कहकर वाद विवाद कर धक्का मुक्की किये व हाथ मुक्का से मारपीट कर गिरा दिये जिससे उसके बांये हाथ व सिर में चोंट लगा है। उसे जमीन पर गिराने के बाद महिलाओ द्वारा गौठान न बनाने की बात को लेकर धमकी दे रहे थे कि गौठान बनाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो उसके बाद वह बहोश हो गई । छत्तीसगढ शासन के योजना अनुसार ग्राम लमकेनी में गौठान का निर्माण किया जा रहा है जिसका उक्त महिलाओं द्वारा विरोध किया जा रहा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें