भानुप्रतापपुर पुलिस ने भ्रमण के दौरान  मुखबिर की सूचना पर की... - CG Sandesh

भानुप्रतापपुर पुलिस ने भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर की जुआड़ीयों पर कार्रवाई

भानुप्रतापपुर भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुछ जुआडियान को 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल खेलते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पहुंच कर घटना स्थल मे घेराबंदी किया गया, जहाँ सार्वजनिक स्थान मे 08 व्यक्ति को 52 पत्ता मे रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया.

कुछ अन्य जुआडियान मौके से भाग गये तथा आरोपी नसीम खान पिता मद्दूदीन खान उम्र 39 वर्ष बाजार पारा भानुप्रतापपुर, महेन्द्र नेताम पिता बहाल सिंग उम्र 35 वर्ष निवासी हाटकोंदल, संतोष यादव पिता उदय राम उम्र 35 वर्ष बाजार पारा भानुप्रतापपुर,  साधु यादव पिता स्व0 सुखु यादव उम्र 36 वर्ष बाजार पारा भानुप्रतापपुर,  राजेश कुलदीप पिता स्व0 बाबूलाल उम्र 27 वर्ष निवासी बाजारपारा भानुप्रतापपुर,  राम मेश्राम पिता विष्णु मेश्राम उम्र 30 वर्ष,  बाजार पारा भानुप्रतापपुर, रवि कुमार टांडिया पिता एम.एल. टांडिया उम्र 28 वर्ष भानुप्रतापपुर,  रमजान पिता गुलाब रसुल उम्र 24 वर्ष बाजार पारा भानुप्रतापपुर से कुल जुमला रकम 9400 रूपये 1 बंडल 52 पत्ती ताश,  एक पुरानी इस्तेमाली कंम्बल को जप्त कर आरोपियों के द्वारा धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


अन्य सम्बंधित खबरें