महासमुंद: 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक जिले में 3 हज़ार से अधिक ... - CG Sandesh

महासमुंद: 2 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक जिले में 3 हज़ार से अधिक विशेष साक्षरता कैम्प का किया गया आयोजन

महासमुंद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद, (छ0ग0) के सचिव, मोहम्मद जहाँगीर तिगाला द्वारा जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार भीष्म प्रसाद पाण्डेय माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मागदर्शन में 02 अक्टूबर से 14 नवम्बर तक अखिल भारतीय जागरूकता एवं आउटरिच अभियान विशेष अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा 3000 से अधिक शिविर आयोजित किये गये, जिससे 1,50,000 से अधिक लोग लाभान्वित हुये हैं, साथ ही न्यायालय परिसरों में प्रोजेक्टर के माध्यम से विधिक विषयों से संबंधित शॉर्ट फिल्म का दिखाकर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

विशेष अभियान के अन्तर्गत जिला न्यायालय परिसर महासमुंद एवं न्यायालय परिसर सरायपाली/बसना/पिथौरा में जिला स्तरीय चित्रांकन, निबंध, स्लोगन लेखन एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। साथ ही सचिव, मोहम्मद जहाँगीर तिगाला द्वारा जिला जेल महासमुंद में निरूद्ध बंदियों हेतु विशेष शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों को उन्मुक्त अभियान नालसा की गिरफ्तारी पूर्व गिरफ्तारी रिमाण्ड योजना टोल फ्री नम्बर 15100, प्ली बारगेनिंग आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।

सचिव, मोहम्मद जहाँगीर तिगाला द्वारा अधिवक्तागण हेतु आयोजित विशेष शिविर में अधिवक्तागण हेतु शासन द्वारा संचालित योजनाओं न्याय बंधु ऐप, उन्मुक्त अभियान दिव्यांगजनों के अधिकार डाक केन्द्रों के माध्यम से विधिक सहायता योजना, स्थायी लोक अदालत नालसा टोल फ्री नम्बर 15100, यू-ट्युब चैनल जनचेतना, ई-संपर्क क्रांति योजना की जानकारी दी गई।

जिला न्यायालय महासमुंद एवं सिविल न्यायालय बसना, सरायपाली और पिथौरा में पदस्थ समस्त न्यायधीशगण द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर छात्रगणों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच, बेड टच, मोटरयान अधिनियम, मूलभुत कर्तव्य आदि विषयों की जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त समस्त पैरालिगल वॉलेटियर द्वारा दूरस्थ ग्रामीण अंचल एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर हमर अंगना योजना, उन्मुक्त अभियान, दिव्यांगजनों के अधिकार, डाक केन्द्रों के माध्यम से विधिक सहायता योजना, मोटरयान अधिनियम, मूलभुत कर्तव्य आदि विषयों की जानकारी दी गई।

उक्त विशेष अभियान के दौरान दिनांक 24 अक्टूबर 2021 को विशेष ई-मेगा कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-कोरोना काल में हुई मृत्यु के संबंध में क्षतिपूर्ति, आकाशीय बिजली/सर्पदंश/सड़क दुर्घटना से मृत अथवा घायल होने वाले पीड़ितों को प्रदान की जानी वाली सहायता, समाज कल्याण विभाग, पंचायतों अथवा नगर निकायों एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आमजन को प्रदान किया गया, साथ ही उक्त योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी एवं प्रक्रिया भी आमजन को प्रदान की गई।

अभियान का समापन समारोह दिनांक 14 नवंबर 2021 को बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय स्थित सभागार में आयोजित किया गया, जो भीष्म प्रसाद पाण्डेय माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डोमन सिहं कलेक्टर महासमुंद, दिव्यांग कुमार पटेल पुलिस अधीक्षक महासमुंद, एस. आलोक सीईओ जिला पंचायत महासमुंद, लीलाधर सारथी प्रथम अपर जिला न्यायाधीश, योगिता विनय वासनिक अपर जिला न्यायाधीश, महासमुंद जिले के समस्त न्यायाधीश गण की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें जिला स्तरीय चित्रांकन, निबंध, स्लोगन लेखन एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें