कार को ठोकर मारकर फ़रार हुआ ट्रक चालक, मामला दर्ज - CG Sandesh

कार को ठोकर मारकर फ़रार हुआ ट्रक चालक, मामला दर्ज

कांकेर के अन्नपुर्णापारा एफसीआई गोदाम के सामने एक ट्रक चालक द्वारा कार को ठोकर मारने से मामला दर्ज किया गया है.

मन्नुलाल महावीर उम्र 57  वर्ष निवासी चारामा ने पुलिस को बताया कि 13 नवंबर 21  को वह अपने स्वीफट डिजायर कार क्र सी.जी.19 बी.एल 0940 मे अपनी पत्नी नमिता महावीर, नातिन सोनाक्षी सिन्हा एवं गांव के पास की एक महिला व उसके पति बैद्धराज निवासी कर्रा चारामा का एवं एक बालक पिन्टु निवासी अन्नपुर्णापारा कांकेर को उक्त कार मे बैठाकर जंगलवार कांकेर से छोड़ने के लिए अपने गांव चारामा जा रहा था.

इसी दौरान पिन्टु को उसके घर छोड़ने के लिए उक्त कार को गायत्री मंदिर अन्नपुर्णापारा के सामने रोड़ किनारे अपने साईड तरफ खड़ी किया था, जहाँ पिन्टु को लेने के लिए उसके मां कार के पास आ रही थी उसी समय ट्रक क्रंमाक सी जी 04 एम डी 1367 के चालक उक्त ट्रक को तेजी एवं लापरवाही पुर्वक अपनी ट्रक को चलाते हुए ठोकर मार कर कार को एक्सीडेंट कर दिया जिसमे मन्नूलाल महावीर, उनकी पत्नी नमिता महावीर, नातिन सोनाक्षी सिन्हा एवं बैद्धनाराज के पत्नी बैठी थी जिससे कार के दाहिने हिस्सा एवं बैक लाईट एवं अन्य पार्टस पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया तथा कार में बैठे किसी भी व्यक्ति चोट नही आया है एक्सीडेंट करने के बाद उक्त ट्रक के चालक अपनी वाहन को लेकर भाग गया.

मामले में पुलिस ने ट्रक क्रंमाक सीजी 04 एमडी 1367 के चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें