प्रिसिपल मैडम के बुलाने से क्यों नहीं आये पूछने पर पत्नी के सिर पर कांच से किया हमला.
प्रिसिपल मैडम के बुलाने से क्यों नहीं आये पूछने पर पति ने अपनी पत्नी से अश्लील गाली गलौच का जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की. जिसपर मामला दर्ज करवाया गया है.
रेहाना परवीन पति सलमान रजा उम्र 27 वर्ष ने पुलिस को बताया कि 30 नंवम्बर 2020 को विवाह पश्चात वह अपने पति के साथ अन्नपूर्णापारा रह रही है. आज बाल दिवस के अवसर पर शा.हा.से. स्कुल नरहरदेव मे सुबह 07.30 बजे घर पर अपने पति के लिये नास्ता बनाकर गई थी और स्कुल मे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद अपने पति को सेन चौक से लेते हुये घर आयी.
इसके बाद रेहाना ने घर मे लगभग 11.00 बजे अपने पति सलमान रजा से पुछी की प्रिसिपल मैडम रचना श्रीवास्तव के बुलाने पर क्यो नही आये तब उसका पति गस्से मे आकर गाडी नही था मेरे पास कहकर मां बहन गंदी गदी गाली गलौच कर जान से मारने का धमकी दिया व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा एवं पास मे रखे कांच के कप से मेरे सिर मे मारा है जिससे खुन बहने लगा.
मामले में सलामन रजा निवासी अन्नपूर्णापारा के विरूद्ध धारा 294,323,506 भादवि का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना मे लिया गया है.