पैसे की मांग को लेकर मारपीट, 3 पर मामला दर्ज.
पैसे की मांग को लेकर मारपीट करने से पखांजूर पुलिस ने 3 लोगों पर मामला दर्ज किया है.
अमित बोस पिता परिमल बोस उम्र 31 वर्ष ग्राम पीव्ही 25 रामकृष्णपुर ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी व मछली बीच बेचने का धंधा करता है. आज से करीब 04 माह पहले जुलाई में किशोर मिस्त्री एवं उत्तम मिस्त्री से नगदी 29000 रूपया का मछली बीच खरीदी कर सुकमा बेचने ले गया था जो सुकमा पहुंचने के पूर्व पूरा मछली बीज मर गया, तो मेरे द्वारा मोबाईल से सूचना किशोर मिस्त्री एवं उत्तम मिस्त्री को दिया तो उन्होने कहा कि पूरा रूपया वापस नही करेंगे कुल 13,000 रूपया देने की बात हुई थी और अमित के द्वारा उक्त रूपया न लेकर 9000 रुपये का मछली बीच पुन: खरीदी किया.
जिसके लिए उस वक्त उन्होने अमित से पैसे की मांग नही किये, इसके बाद से वे अक्टुबर माहिना से मुझे 9000 रूपय की मांग कर रहे जबकी उसके द्वारा कहा गया की 13000 रुपये में से 9000 रुपये घटा के बाकी पैसा वापस दो, कहने पर 13 नवंबर 2021 के करीब 11.00 बजे पीव्ही 09 शनि मंदिर के पास उत्तम मिस्त्री, गोपाल मिस्त्री एवं किशोर मिस्त्री के द्वारा अमित को पैसे की लेन देन की बात पर से मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर हाथ थप्पड़ लात घुसा से मारपीट किये.
प्रार्थी के मौखिक रिपोर्ट पर आरोपी किशोर मिस्त्री पिता बिरेन्द्र मिस्त्री, उत्तम मिस्त्री पिता बिरेन्द्र मिस्त्री एवं गोपाल मिस्त्री सभी निवासी पीव्ही 09 के विरूद्ध अपराध सदर धारा 294, 323, 506, 34 भादवि का पाये जाने से पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.