कांकेर में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अब 29 दिसम्बर को
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कांकेर में तृतीय श्रेणी के रिक्त पद फर्मासिस्ट ग्रेड-2, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरूष, ड्रेसर ग्रेड-1 के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित था, जिसकी लिखित परीक्षा 19 दिसम्बर रविवार को आयोजित होनी थी, लेकिन उक्त तिथि को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके कारण कांकेर में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अब 29 दिसम्बर रविवार को प्रातः 11.45 बजे से होगी। लिखित परीक्षा के तिथि में परिवर्तन की सूचना कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाईड www.jssbbaster.cgstate.gov.in पर अपलोड किया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें