कटघोरा से विधायक पुरुषोत्तम कंवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, ... - CG Sandesh

कटघोरा से विधायक पुरुषोत्तम कंवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में हुए थे शामिल

कोरबा जिले के कटघोरा से विधायक पुरुषोत्तम कंवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उनका इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल में किया जा रहा है. पुरुषोत्तम कंवर हफ्तेभर पहले ही रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को खरसिया में आयोजित कार्यक्रम से लौटने के बाद पुरुषोत्तम कंवर को सर्दी, जुखाम और बुखार की शिकायत हुई थी. इस पर उनका इलाज कोरबा के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा था. अस्पताल ने उन्हें रायपुर एम्स में इलाज कराने का सुझाव दिया था. अब कोविड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों ने बताया है कि पुरुषोत्तम कंवर के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें