बसना : हमारे जमीन से ठेला हटाओ कहकर महिला से मारपीट, सामान ए... - CG Sandesh

बसना : हमारे जमीन से ठेला हटाओ कहकर महिला से मारपीट, सामान एवं कुर्सी टेबल को तोड़े.

थाना बसना ग्राम सिंघनपुर हमारे जमीन से ठेला हटाओ कहकर महिला से मारपीट, सामान एवं कुर्सी टेबल को तोड़े जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

वृन्दावती मुकर्जी ने पुलिस को बताया कि सिंघनपुर टोल प्लाजा से करीबन 01 किलोमीटर की दूरी पर चाय ठेला चलाती है जो टोल प्लाजा के अधिकारियों से मौखिक अनुमति लेकर शासकीय जगह पर अपना ठेला चला रही है कि आरोपी राजकुमार एवं जितेन्द्र के द्वारा उसके जमीन के पास से ठेला हटाओ कहकर आये दिन विवाद कर रहे है । 15 नवम्बर 2021 को सुबह करीबन 08.30 बजे ठेला मे आकर उसे मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर ठेला मे तोडफोड किये है जिससे टेबल, कुर्सी, गद्दा एवं अन्य सामान नुकसान हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 427-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें