Amazon पर बेंचा जा रहा था गांजा ! जांच में जुटी कंपनी…
CAIT ने आरोप लगाया है कि ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के ऐप पर गांजा बेचा जा रहा है. CAIT ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) से इसकी जांच कराने की मांग की है. इस आरोप पर एमेजॉन ने कहा है कि वह खुद इस मामले की जांच कर रही है. एमेजॉन का कहना है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रतिबंधित उत्पाद की लिस्टिंग या बिक्री की इजाजत नहीं देती.
दरअसल मध्य प्रदेश पुलिस ने भिंड में एक ड्रग पैडलर रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस रैकेट ने कथित तौर पर एमेजॉन के प्लेटफॉर्म से स्टीविया के पत्तों के बहाने गांजे की बिक्री की थी. आरोप है कि एमेजॉन के माध्यम से कुछ लोगों ने 390 पैकेट में करीब 1,000 किलो गांजा एक राज्य से दूसरे राज्य में बेचा है. कैट ने एक बयान में बताया कि इस मामले में सूरज पवैया और विजेंद्र सिंह तोमर नाम के दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं.
भिंड के एसपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को इन ड्रग
पैडलर्स के पास से एमेजॉन के पैकेट मिले हैं. पुलिस ने इस मामले में एमेजॉन को भी
नोटिस भेजा है.