सड़क निर्माण कार्य में लगे वाइब्रो  रोड रोलर की चोरी, मामला द... - CG Sandesh
डेमो फ़ोटो

सड़क निर्माण कार्य में लगे वाइब्रो रोड रोलर की चोरी, मामला दर्ज

भानुप्रतापपुर से वाइब्रो  रोड रोलर चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया. रोड निर्माण ठेकेदारी का काम करने वाले दल्लीराजहरा निवासी मयंक उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि निखिल उपाध्याय उसके भतीजा का वाइब्रो रोड रोलर को कर्रामार से बासला से सडक निर्माण कार्य हेतु रखा था. जिसे कपिल हिडको के संरक्षण मे रखा था.

मयंक ने बताया कि उनके द्वारा कर्रामार से बासला सड़क का निर्माण कार्य एजेन्सी लोक निर्माण विभाग भानुप्रतापपुर के अन्तर्गत किया जा रहा है जिनके निर्माण कार्य में रोड रोलर वाइब्रो  लगा हुआ था. कुछ समय पूर्व उनका वाइब्रो बासला गांव के पास दुर्घटना हो गया था जिसके उपरान्त मशीन की देखरेख एवं रख रखाव हेतु गांव के ही नागरिक कपिल हिडको के घर 25 अक्टूबर 21 को रखा गया था.

इसके बाद 10 नवंबर 21 को मशीन को बनाने हेतु पूणे भेजने के लिए शिफ्टर एवं क्रेन मशीन लेकर उठाने गये तो मशीन जगह पर नही मिला. पूछने पर पता चला कि मशीन को कुछ अन्य लोग आकर ले गये है इससे पता चला कि मशीन की चोरी हो गई है.

पुलिस ने मामले में अपराध धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें