बसना :  तेज रफ़्तार आईसर वाहन ने 112 वाहन को मारी ठोकर, पुलिस... - CG Sandesh

बसना : तेज रफ़्तार आईसर वाहन ने 112 वाहन को मारी ठोकर, पुलिस जख्मी.

बसना थाना अंतर्गत एनएच 53 के पास तेज रफ़्तार आईसर वाहन ने 112 वाहन को मारी ठोकर, पुलिस जख्मी.

रंजन सागर ने पुलिस को बताया कि वह डायल 112 वाहन का चालक है । 15 नवम्बर 2021 को डायल 112 वाहन सुमो क्रमांक CG /03 /7063 को चला रहा था उसके साथ डियूटी पर आरक्षक भुनेश्वर खुंटे था, कि अस्पताल बसना से मिले पाईंट को क्लीयर कर वापस बिटांगीपाली अपने पाईंट पर जा रहे थे कि रास्ते में इवेंट आने से जय खाटुश्याम कांप्लेक्स के सामने एनएच 53 रोड किनारे वाहन को खडे करके कालर से बात कर रहे थे कि करीबन 22.00 बजे बसना की ओर से सरायपाली की ओर जा रही आईसर वाहन क्रमांक MH 04 GC 5790 का चालक काफी तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर डायल 112 वाहन को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन का पिछला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया एवं उसके दाहिने पैर में तथा वाहन पर बैठे आरक्षक भुनेश्वर खुंटे को सिर में चोंट लगा । आईसर वाहन का चालक ठोकर मारकर कुछ ही दूरी पर रूका जिसे जाकर देखे एवं ड्रायविंग सिट पर बैठे चालक से पूछताछ किये तो अपना नाम शेख हमीद पिता शेख रमजान उम्र 56 साल निवासी खैराती बाजार बरहानपुर थाना जिला बरहानपुर म0प्र0 होना बताया तथा उसके साथ एक व्यक्ति और बैठा था जिसका नाम पूछने पर मोह0 जावेद निवासी बरहानपुर का होना बताया जिसके सिर में भी चोंट लगा था जिसे 108 के माध्यम से ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाये । वाहन चालक शेख हमीद के द्वारा वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाकर लोक संपत्ति डायल 112 वाहन को पिछे से ठोकर मारकर नुकसान पहुंचाया है तथा एक्सीडेंट करने से उसे एवं उसके साथ में बैठे आरक्षक भुनेश्वर खुंटे को चोंट लगा है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC, 3-LCG पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें