कॉलेज में सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र पर चाकू से किया हमला - CG Sandesh

कॉलेज में सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र पर चाकू से किया हमला

भिलाई के प्रतिष्ठित कॉलेज कहे जाने वाले कल्याण कॉलेज में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. यहां एक सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

सीनियर के इस हमले के बाद जूनियर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाकूबाजी के बाद NSUI के नेता पुलिस के सामने ही आपस में भिड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्रों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें