महासमुंद: 15 नवम्बर को महासमुन्द में विकासखण्ड़ स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
महिला प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
महासमुंद: खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा 15 नवम्बर को महासमुन्द में विकासखण्ड़ स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 15 नवम्बर को वन विभाग के खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिसमें 25 वर्ष से कम उम्र के महिला, बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, वालीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स एवं रस्साकसी का खेल कराया गया। जिसमें बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बेमचा, खट्टी, परसदा, चिंगरौद, डुमरपाली, बनसिवनी, खैरा, सोरिद, भोरिंग, बम्हनी, बिरकोनी, डीएमएस स्कूल, रिवाइडल वर्ल्ड स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, शांत्रीबाई महाविद्यालय सहित अन्य महिला खिलाडियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर रश्मि
चंद्राकर, खिलावन बघेल, ममता चंद्राकर,
अंजली बरमाल, नीलमणी चंद्राकर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों ने
बालिकाओं के साथ रस्साखींच कर बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के बॉलीबाल
खेल में फाईनल सोरिद विरूद्ध खट्टी के मध्य खेला गया। जिसमें खट्टी 2-0 से विजयी होकर विजेता रही, उपविजेता सोरिद रही। रस्साकसी में
विजेता बेमचा, उपविजेता महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय
रही। कबड्डी में विजेता शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय, उपविजेता शास. महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद की रहीं, तीसरा स्थान में सोरिद रही। एथलेटिक्स 100 मीटर दौड में पहला स्थान पार्वती यादव सरस्वती शिशु मंदिर, दूसरा स्थान खुशबू चंद्राकर बेमचा रही। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कांति ठाकुर महाप्रभु वल्लभाचार्य
महाविद्यालय दूसरा स्थान करुणा चंद्राकर महाप्रभु वल्लभाचार्य रहीं। 
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान करूणा चंद्राकर महाप्रभु वल्लभाचार्य, दूसरा स्थान संतोषी ठाकुर डीएमएस स्कूल रहीं। 800 मीटर दौड़ मे प्रथम स्थान नेहा ध्रुव बनसिवनी दूसरा स्थान केशरी
साहू बेमचा रहीं। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हेमलता
ध्रुव, दूसरा स्थान रामेश्वरी ध्रुव डीएमएस
स्कूल रहीं। लंबी कूद में प्रथम स्थान पार्वती यादव दूसरा स्थान खुशबू चंद्राकर
बेमचा रहीं। ऊंची कूद में प्रथम स्थान सुमन दीवान खट्टी, दूसरा स्थान भूमिका पटेल महासमुन्द रहीं। गोला फेंक में प्रथम
स्थान केमिन दीवान, दूसरा स्थान लक्ष्मी चंद्राकर को
मिला। तवा फेंक में प्रथम स्थान केमिन दीवान दूसरा स्थान हेमलता पटेल रहीं। मंच
संचालन सेवन दास मानिकपुरी ने किया एवं आभार खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा
व्यक्त किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों में
शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, वन विभाग, पीएचई, नगर पालिका के साथ खेल संघ का सहयोग
रहा। आयोजन में चेतन ठाकुर, ओपी जायसवाल, हिरेन्द्र साहू कबडडी, गणेश कोसरे, सुनील भोई बालीबाल, अंजनी साहू रस्साकसी, सी एस लाल, नीलम सिंहा, छन्नू साहू, वेदराम रात्रे, इमरान अली राजेश्वरी ध्रुवंशी एथलेटिक्स के निर्णायक शामिल रहें।