मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 28 को - CG Sandesh

मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 28 को

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 28 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांकेर जिले से लगभग 8,500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

उक्त परीक्षा को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार ने नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। डिप्टी कलेक्टर सी.एल.ओंटी को नोडल अधिकारी तथा सहायक संचालक जिला शिक्षा कार्यालय लक्ष्मण कावड़े को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक की भर्ती परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित होना था, जिसे कोविड महामारी के संक्रमण के कारण स्थगित कर दी गई थी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें