मुखबीर की सुचना पर सट्टा पट्टी लिखने वाले को पुलिस ने पकड़ा.
भानुप्रतापपुर पुलिस ने 16 नवंबर 2021 को मुखबीर की सूचना पर नयापारा गली में प्रताप नवलानी नामक एक व्यक्ति को आम लोगों को कागज के पत्तों पर अंक के गणित से रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा पटटी लिखकर सट्टा खिलाते पकड़ा है.
पुलिस ने बताया कि सूचना पर घेराबंदी कर नयापारा गली भानुप्रतापपुर में जाकर सट्टा लिखते हुए 01 व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रताप नवलानी पिता सेवमल उम्र 66 वर्ष साकिन नयापारा वार्ड नं. 14 थाना भानुप्रतापपुर का रहने वाला बताया.
पुलिस ने बताया कि प्रताप नवलानी के कब्जे से नगदी 1080/- रूपये व कागज के लाइनिंग पन्ना एवं पेपर के कटिंग में 09 नग सट्टा पर्ची लिखा हुआ रकम 1565 रूपये, एक डाट पेन, जप्त कर धारा 4 (क) सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया.
अन्य सम्बंधित खबरें