सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 4 लोगों पर कार्रवाई - CG Sandesh

सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे 4 लोगों पर कार्रवाई

दुर्गूकोन्दल पुलिस ने 16 नवंबर 2021 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम कोदापाखा में कुछ लोगों को सार्वजनिक स्थान मेन रोड़ चौक पर ताश के पत्तें से रूपये-पैसा का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेलते पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर के बतायें सूचना पर घेराबंदी कर कुल 04 लोगों को पकड़ा गया जिन्हें पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम  जानसन सिन्हा पिता सोमारू राम सिन्हा उम्र 28 वर्ष,  सुन्ता राम पिता जंगलू राम नरेटी उम्र 27 वर्ष, पवन टांडिया पिता भारत राम टांडिया उम्र 32 वर्ष,  बल्दूराम मण्डावीं पिता सनाहू राम मण्डावी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कोदापाखा से कुल रकम 1750 रूपयें एक प्लास्टिक बोरी एवं ताश के 52 पत्ते जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया. तथा उक्त आरोपियों का कृत्य 13 जुआ एक्ट पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें