सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति मौत, मामला दर्ज  - CG Sandesh

सड़क दुर्घटना एक व्यक्ति मौत, मामला दर्ज

नरहरपुर थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत पर मामला दर्ज किया गया है.

ग्राम चनागांव जिला धमतरी निवासी कृपाराम यादव ने पुलिस को बताया कि 16 नवम्बर 21 को वह अपने पत्नि और पुत्रि पुनिता यादव के साथ सुबह 08.00 बजे धान काटने खेत गया था. तथा उसका लड़का रामसागर घर पर था.

इसके बाद कृपाराम जब शाम को घर आया तो रामसादर घर में नहीं था, जिसका गांव में पता किया गया तो वह गांव में नहीं था.

इसके बाद आज सुबह 06.00 बजे गांव के पुनारद यादव एवं दिलीप यादव घर आकर बताये कि तुम्हारा लड़का रामसागर यादव मांझालाड़ी चनागांव जाने वाली कच्ची रोड़ ग्राम सुरही खेत में मोटर सायकल क्रमांक CG 05 AC 3657 में एक्सीडेंट होकर गिरा पड़ा है मर गया है.

तब लड़के के पिता ने घटना स्थल जा कर देखा तो उसका लड़का रामसागर यादव स्वयं अपने मोटर सायकल लाल काला रंग होन्डा ड्रिम योगा 110 क्रमांक CG 05 AC 3657 को चलाकर एक्सीडेंट कर मांझालाड़ी चनागांव जाने के कच्ची रोड़ ग्राम सुरही जगमोतीन नेताम के खेत में मरा पड़ा हुआ था.

मामले में पुलिस ने धारा 304-ए भादवि कामय कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें