महासमुंद : ’बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह’  के तहत दृष्टिदोष छात्... - CG Sandesh

महासमुंद : ’बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह’ के तहत दृष्टिदोष छात्रों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत ’बाल नेत्र सुरक्षा सप्ताह’ दिनांक 14 से 20 नवम्बर 2021 तक चल रहा है. इस कार्यक्रम हेतु डोमन सिंह, कलेक्टर महासमुन्द एवं डॉ. एन. के. मण्डपे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द के निर्देशन में एवं डॉ मंजूषा चन्द्रसेन नोडल अधिकारी,  अंधत्व नियंत्रण के मार्गदर्शन में जिले के सभी विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा शाला में पंजीकृत 06 से 15 वर्ष तक के छात्रों का नेत्र परीक्षण किया जा रहा है.

जिसके तहत् दिनांक 14 से 16 नवंबर तक 03 दिवस में जिले के 78 विद्यालयो के 4811 विद्यार्थियों का नेत्र परीक्षण किया गया है तथा 124 विद्यार्थियों में दृष्टिदोष पाया गया है. इन छात्रों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें