बसना : मुक्ति धाम से कब्ज़ा हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ... - CG Sandesh

बसना : मुक्ति धाम से कब्ज़ा हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन

बसना नगर के वार्ड क्रमांक 10 के निवासी महेंद्र साव ने तहसीलदार बसना  से मुक्ति धाम से पुनः कब्ज़ा हटाने की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को एक ज्ञापन दिया था. इसके बाद उसी मांग को लेकर महासमुंद कलेक्टर को 17 अक्टूबर को दिया गया.

महेंद्र साव ने बताया कि 27 फ़रवरी 2017 को वार्ड क्रमांक 11 नायकिन डबरी तलाब स्थित मुक्तिधाम में गजेन्द्र साहू एवं प्रमोद अग्रवाल द्वारा अवैध रूप से कब्ज़ा कर बाउंड्री वाल किया था. जहाँ से अवैध कब्ज़ा हटाने हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी बसना से शिकायत किया गया था. जिसकी प्रतिलिपि एस.डी.एम और तहसीलदार को दिया गया था.

इसके बाद बसना तसीलदार द्वारा मुक्तिधाम से कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई करते हुए 11 अगस्त 2017 को मुख्यनगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत एवं हल्का पटवारी को ज्ञापन दिया तथा मुक्तिधाम से कब्ज़ा हटाया गया.

मुक्ति धाम से कब्ज़ा हटने के बाद बस्ती के युवाओं के द्वारा स्वयं के खर्च पर चौकीदार के रहने एवं लकड़ी रखने के लिए भवन का निर्माण किया जाने लगा जो कि कोरोना काल के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया और अधूरे निर्माण को पूरा कर उस पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया है. जिसे मुक्त करने की मांग की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें