नगर पंचायत बसना की 21 दुकानों में 9 दुकानों पर वर्षो से नगरप... - CG Sandesh

नगर पंचायत बसना की 21 दुकानों में 9 दुकानों पर वर्षो से नगरपंचायत अध्यक्ष के परिचितों का अवैध कब्जा

नगर पंचायत बसना अंतर्गत पदमपुर मार्ग पर वर्ष 2010,11 में बने 21 दूकानों की नीलामी की गई थी जिसमें 9 दुकानों की नीलामी राशि जमा नही होने के कारण वर्ष 2017,18 को उक्त 9 दुकानों की पुनः नगर पंचायत द्वारा नीलामी की गई थी परन्तु किसी कारण से नीलामी प्रक्रिया असफल रही।

वर्तमान में नगरपंचायत की 21 दुकानों में 9 दुकानें वर्षो से अवैध कब्जे में है निजी लाभ हेतु नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू द्वारा अपने परिचित एवं रिश्तेदारों को दुकानें व्यवसाय,समान रखने हेतु दे दिया गया है। 

पिछले दस वर्षो से बने 21 दुकानों की नीलामी में 12 दुकानों की नीलामी राशि ही नगर पंचायत वसूल पाई है बाकी की 9 दुकानें अब भी अवैध कब्जों में है जिसे नगर पंचायत अब तक खाली करवा कर नीलामी करवाने में असमर्थ है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे दुकानों में 9 दुकानों की नीलामी प्रक्रिया पूरी नही होने के कारण बाकी के 12 दुकानों की मासिक किराया नगर पंचायत द्वारा नही वसूला जा रहा है।जिससे नगर पंचायत के आय एवं राजस्व को नुकसान हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की 9 दुकानों में वर्तमान में अनेकों दुकानें संचालित है एवं कुछ में समान रख रखाव गोदाम के रूप में उपयोग में वर्षों से लाया जा रहा है। एक तरफ़ लाखों रुपये से बने बेसकीमती दुकानों पर अवैध कब्जे से नगर पंचायत के राजस्व एवं मासिक आय में भारी नुकसान हो रहा है।

इस संबंध में नगरपंचायत सीएमओ अशोक सालमे ने बताया कि जल्द ही कब्जे हटाने हेतु नोटिस जारी कर नीलामी प्रक्रिया में लाया जायेगा। दूकानों के संबंध पर नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने बताया कि कुछ दुकानें उनके परिचितों को समान रखने हेतु दिया गया है अब जल्द ही खाली करवा कर नीलामी हेतु प्रक्रिया भेजा जायेगा।

नगर पंचायत सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा द्वारा उक्त अवैध कब्जे को मुक्त करने एवं पुनः नीलामी हेतु नगरपंचायत सीएमओ को ज्ञापन सौंपा है। वही सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा ने बताया कि अनेको वर्षो से पंचायत की दुकानों पर नगरपंचायत अध्यक्ष के परिचितों का कब्जा है जिसकी जानकारी होने पर उनके द्वारा सीएमओ को कब्जा मुक्त कर नीलामी हेतु ज्ञापन दिया गया है खाली न होने पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

इस संबंध में नगर पंचायत विधायक प्रतिनिधि इश्तियाक खैरानी ने बताया कि दुकानों को कब्जे से खाली कराकर पुनः नीलामी हेतु नगर पंचायत सीएमओ को कहा जायेगा।

वही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद ख्वाजा तनवीर सईद ने दुकानों को नगर पंचायत द्वारा जल्द कब्जे से मुक्त नही करने पर पंचायत के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

दुकानों पर अवैध कब्जे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत को जल्द ही अवैध कब्जे को हटा कर दुकानों की नीलामी करनी चाहिए जिसे नगर पंचायत की आय में बढ़ोतरी होगी साथ ही लोगों को दुकान मिलने से रोजगार भी मिलेगा।



अन्य सम्बंधित खबरें