पटेवा : रोज शराब क्यो पीते हो कहने पर पत्नी की कर दी पिटाई. - CG Sandesh

पटेवा : रोज शराब क्यो पीते हो कहने पर पत्नी की कर दी पिटाई.

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रोज शराब क्यो पीते हो कहने पर कर दी पिटाई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रार्थिया ने पुलिस को बतायी उसके पति टीकम जोशी आएं दिन शराब पीकर घर आकर वाद विवाद लड़ाई झगड़ा मारपीट करता है, मना करने पर भी नहीं मानता है । 17 नवम्बर 2021 के दोपहर लगभग 12/00 बजे उसके पति शराब पीकर घर आया, उसके द्वारा रोज शराब क्यों पीते हो कहने पर उसके पति द्वारा घर आंगन में अनावश्यक वाद विवाद झगड़ा लड़ाई कर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से एवं हाथ में पहने कड़ा से उसके सिर एवं माथा में मारा जिससे उसके सिर में चोट लगकर खून निकला है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें