पोस्टमॉर्टम में खुलाशा, अधिक शराब पीने से हुई मौत
पिथौरा थाना क्षेत्र के काम्ख्या मदिर झुरीयाडोंगर जंगल के पास आज सुबह एक लाश मिली थी जिसके पास एक बाइक भी पड़ा हुआ था. घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा जिसकी रिपोर्ट में खुलाशा हुआ की अधिक शराब सेवन करने से उक्त व्यक्ति की मौत हो गई.
मृतक का नाम गंगासागर साहु पिता चंद्रहास उम्र 38 साल ग्राम सिंधुपाली का निवासी बताया गया है. जिसकी 17-19 नवम्बर के बिच अधिक शराब पीने से मौत हो गई और उसकी लाश 19 नवम्बर की सुबह करीब 9:30 बजे पिथौरा के पास जंगल में मिली. जिसके बाद पुलिस ने पी एम रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें