बसना : ठेला न लगाने की बात को लेकर तोड़फोड़ कर पुहंचाया 50 हजा... - CG Sandesh

बसना : ठेला न लगाने की बात को लेकर तोड़फोड़ कर पुहंचाया 50 हजार रूपये का नुकसान.

बसना थाना अंतर्गत छुईपाली टोल प्लाजा के सामने ठेला न लगाने की बात को लेकर तोड़फोड़ कर पुहंचाया 50 हजार रूपये का नुकसान जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शेषु प्रसाद ने पुलिस ने बताया कि छुईपाली टोल प्लाजा में मैनेजर के पद पर कार्यरत है । छुईपाली टोल प्लाजा के पास फोरलाईन पर प्रशांत भोई द्वारा ठेला लगाया गया है जिस कारण से कई गाडियों का जाम लगा रहता है जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, जिसको हटाने के लिए पहले भी नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन उनके द्वारा ठेला को नही हटाये जाने पर एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग के सुरक्षा के लिए रोड साईड मे फैसिंग जाली लगाया गया था जिसको ठेला मालिक प्रशांत भोई ग्राम छुईपाली द्वारा 19 नवम्बर 2021 को सुबह 30 मीटर तक जाली और खंभा को नुकसान पहुंचाया गया है जिससे 50000/- रू0 एनएचएआई राष्ट्रीय राजमार्ग कि संपत्ती का नुकसान पहुंचाया गया है, तथा मना करने पर ठेला मालिक द्वारा प्रवीण, विमलेश, सोमनाथ को मारने पिटने की धमकी तथा गाली गलौज किया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें