टीका लगाने गये कर्मचारियों को व्यक्ति ने फरसा लेकर दौड़ाया - CG Sandesh

टीका लगाने गये कर्मचारियों को व्यक्ति ने फरसा लेकर दौड़ाया

राजनांदगांव जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी में टीका लगाने गये कर्मचारियों को एक व्यक्ति ने फरसा लेकर दौड़ाया.

दरअसल, कोरोना टीका लगाने के लिए कर्मचारी घर-घर जाकर टीका लगा रहे हैं. पंचायत सचिव ने छूटे हुए लोगों की सूची दी थी जिसमें गांव में रहने वाले 32 वर्षीय रामसिंह पुरामे व उसकी पत्नी का नाम शामिल था. 

बताया कि दोनों दोपहर में खेत में काम करने गए हुए थे। डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन कर रही टीम उनके खेत पहुंच गई। जहां रामसिंह की पत्नी को वैक्सीन लगाने टीम ने सीरिंज में टीके की डोज डाली ही थी कि अपनी झोपड़ी से फरसा लेकर रामसिंह दौड़ते हुए टीम के पास आ गया। जहां टीका लगाने पर सभी को जान से मार देने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। रामसिंह के गुस्से को देखते हुए पंचायत सचिव सहित टीम के सदस्य मौके से भाग निकले और जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें