मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र ह... - CG Sandesh

मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र हुआ जारी

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 28 नवम्बर को आयोजित होने वाली मंडी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है.

यदि इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो लेकर परीक्षा केंद्र जायें.

प्रवेश पत्र यहाँ से करें डाउनलोड- click here

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे  मतदाता पहचान पत्र/ ड्रायविंग लाइसेंस/ पेन कार्ड / आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य)/ पासपोर्ट / विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र/ फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

अधिक जानकारी के लिए देखें सूचना – Download


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें