बीच गांव में पंच का किया मर्डर, बोला- 4 और लोगों को मारूंगा - CG Sandesh

बीच गांव में पंच का किया मर्डर, बोला- 4 और लोगों को मारूंगा

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते 2 युवकों ने बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए वहां से हाथ में हथियार लिए युवक ने कहा कि उसी ने मर्डर किया है, क्योंकि उसकी जमीन को जबरदस्ती बिकवाने की कोशिश की गई। अभी इसमें शामिल 4 और लोगों को भी मारूंगा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुस्मा गांव निवासी सहित कुमार केंवट और सुनील कुमार केंवट ने जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था. आरोप है कि दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या कर दी. इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए और उरतने को तैयार नहीं थे. दोनों मीडिया को बुलाने की जिद कर रहे थे।

इसके बाद मीडिया को ऊपर बुलाया और बात की. कहा कि उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था. हमारी जमीन पर इमारत भी बन गई, लेकिन हमारा घर नहीं बना. हम साफ दिल के आदमी हैं. आज तक गांव में हमारी एक भी शिकायत नहीं है. 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी. बाबू जी का अंगूठा भी लगवा लिया।

आरोपी सोहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है। उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है, मगर इन्हें पैसे नहीं मिले। बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था। इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था।


अन्य सम्बंधित खबरें