महासमुंद: जिले की तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 की मौत
ट्रेन से कटकर महिला की मौत
20 नवम्बर की शाम करीबन 5:30 बजे अज्ञात महिला की ट्रेन से काटकर
मौत हो गई. घटना पतेरापाली स्टोन पत्थर 79/01 से 79/03 के बीच हुई.
व्यक्ति ने घर पर लगाईं फांसी
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा में
20 नवम्बर को
एक व्यक्ति ने
घर पर अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रेशम लाल ध्रुव पिता नेमीचंद उम्र
29 साल ग्राम बोडरा का निवासी था.
बिजली करंट लगाने से मौत
कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भलेसर
निवासी एक व्यक्ति की बिजली करंट लगाने से मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक़
18 नवम्बर की सुबह करीब 11:30 बजे मृतक अलख राम पिता आशाराम उम्र 50 साल को बिजली
करंट लगा जिसके बाद उसे इलाज़ के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा लाया गया जहाँ इलाज़
के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने तीनों मामलों की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना मे लिया है.