महासमुन्द: किसानों को रबी के मौसम में धान के बदले अन्य फसल ल... - CG Sandesh

महासमुन्द: किसानों को रबी के मौसम में धान के बदले अन्य फसल लेने की अपील की गई

महासमुन्द: वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी भीमराव घोडेसवार ने विगत दिवस महासमुन्द ब्लॉक के कृषक संगवारी की बैठक ली। बैठक में उन्होंने किसानों से रबी मौसम में ग्रीष्म कालीन धान के बदले दलहन तिलहन और अन्य कम पानी वाली फसलों को लगाने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने किसानों को पैरा ना जलाने, गोठान मे पैरा दान करने , रबी बीज की व्यवस्था, कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर एक्सटेंशन रिफॉर्म आत्मा योजना के कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष कुलेश्वर ठाकुर और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें