महासमुन्द: एसडीएम नम्रता जैन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों का बढ़ाया उत्साह
महासमुन्द: अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के उपलक्ष्य पर अनुविभागीय
अधिकारी राजस्व सरायपाली नम्रता जैन के मार्गदर्शन में सरायपाली के वार्ड क्रमांक 6 के आंगनबाड़ी केंद्रों में "अंतर्राष्ट्रीय बाल
दिवस" का आयोजन महिला बाल विकास विभाग एवं सरायपाली के युवा संगठन "यूथ
ग्रुप सरायपाली" के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर यूथ ग्रुप सरायपाली के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए खिलौने, फल्ली एवं तिल के चिक्की तथा चॉकलेट्स, बिस्कुट का वितरण किया गया। जैन ने "यूथ ग्रुप सरायपाली " के सदस्यों को महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कार्य करने हेतु प्रेरित किया । इस दौरान उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीडीपीओ जी एल नारंग उपस्थित थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें