लड़कियों के बाथरूम में लगा रखा था हिडन कैमरा, बनाता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
कांकेर पुलिस ने बाथरूम में हिडन कैमरा लगाने वाले एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक ने जहाँ हिडन कैमरा लगाया था वहां मकान में 8 से 10 लड़किया रहती है. जिनके यूज के लिए एक कॉमन बाथरूम है. जिसका उपयोग लड़कियां करती थी.
जानकारी के मुताबिक मामला कांकेर शहर के जवाहर वार्ड का है, जहाँ आरोपी युगल किशोर मकान मालिक का दामाद अपनी पत्नी के साथ वहीं रहता था. जिसने बाथरूम में साबुन रखने वाले रैक के नीचे ही हिडन कैमरा छिपा रखा था.
युवती को इस बात की जानकारी तब हुई जब वह 3 नवंबर को नहाने के लिए गई. जहाँ उसने हिडन कैमरे को देखा. इसके बाद उसने बाकी युवतियों और मकान मालिक को इसके बारें में बताय. लेकिन वीडियो लीक न हो जाए इस डर की वजह से युवतियों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. और 17 दिनों के बाद युवतियां शुक्रवार की रात थाना पहुंची और FIR दर्ज करवाई. जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है.
जानकारी के अनुसार इस कैमरे में 32 जीबी का मेमोरी कार्ड भी लगा हुआ है, हालांकि इसमें कितने अश्लील वीडियो बने हैं ये जानकारी नहीं है. बताया जा रहा है कि इस मकान में कुल 8 से 10 ब्लॉक हैं. ग्राउंड फ्लोर वाले रूम में आरोपी अपनी पत्नी के साथ रहता है.
कांकेर थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि, कैमरे में बने वीडियो वायरल नहीं हुए हैं. लेकिन मामला गंभीर है, इसलिए बारीकी से पूछताछ की जा रही है.