जमीन विवाद को लेकर खेत में पिता पुत्र की हत्या
अम्बिकापुर के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम कुम्हरता में खेत में पिता पुत्र की लाश मिली. जमीन विवाद को लेकर अज्ञात लोगों ने बीती रात हत्या कर दी है. पुलिस जांच में जुटी है.
ग्रामीणों से पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम कुम्हरता निवासी शोभनाथ एवम प्रमोद जो कि पिता पुत्र है। उन दोनों की बॉडी खेत में पड़ी हुई है। शरीर को देखने से प्रतीत हो रहा है कि दोनों को सब्बल या कुदाली जैसे हथियार से सिर पर वार कर मारा गया है।सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस पूरे घटनाक्रम को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की कर रहे हैं इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें