बसना: विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता-2021 रोहिना में हुआ सम्पन्न
खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के तत्वाधान में विकासखंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन शा. उ. मा. वि. रोहिना मैदान बसना में 20 नवम्बर को सम्पन्न हुआ। उक्त खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि उग्रसेन पटेल प्रचार्य शा.उ.मा. वि. बड़ेसाजापाली अध्यक्षता निमंकर पटेल प्राचार्य शा.उ.मा. वि. दुर्गापाली विशिष्ट अतिथि अजय जायसवाल शिक्षक, सादराम अजय शिक्षक, जयदेव साहू , संजय तांडी, परीक्षित मिश्रा, संतोष टंडन, सुरोती लाल (पत्रकार) अशोक कुमार (पत्रकार) ने अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान की ।
प्रतियोगिता के परिणाम 100 मीटर दौड़ में प्रथम - कु सरोजनी सुखपाली, द्वितीय- कु नंदिता पटेल दुर्गापाली, 200 मीटर दौड़ में प्रथम - कु.टीमन पटेल, द्वितीय - कु. विनीत बड़ेसाजापाली, 400 मीटर दौड़ में प्रथम - कु. टीमन पटेल दुर्गापाली, द्वितीय- कु. भागमती यादव बड़ेसाजापाली, 800 मीटर दौड़ में प्रथम- कु.जानकी पटेल जोगीपाली, द्वितीय- कु. इशिका तांडी भुकेल, 3000 मीटर दौड़ में प्रथम - जानकी जोगीपाली, द्वितीय- कमला पटेल दुर्गापाली, लम्बीकूद में प्रथम - कु.नीलम यादव रोहिना, द्वितीय- डिम्पल पटेल दुर्गापाली, ऊँचीकूद में प्रथम - भागमती यादव बड़ेसाजापाली, द्वितीय- जानकी - भुकेल, गोला फेंक में प्रथम- सरोजनी सुखापाली, द्वितीय- विजयी दलदली, तवा फेंक में प्रथम - बिजली दलदली, सामूहिक खेल , कबड्डी में प्रथम - ग्राम रोहिना, द्वितीय- दुर्गापाली, रस्साकसी में प्रथम - भुकेल, द्वितीय स्थान - दुर्गापाली ने प्राप्त किया,
मंच संचालन केशव सेठ एव आभार प्रदर्शन दुर्योधन पटेल ने किया। प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में अक्षय सिदार , मो. इमरान दयाला, हेमंत बारिक, ख़िरसागर कैवर्त ,अरुण कुजूर, सत्यनारायण ठाकुर, रूपधर पटेल, मनीराम पटेल, शंभूनाथ प्रधान का निर्णायक के रूप में योगदान रहा.