बसना : शासकीय रंगमंच पर पंच का कब्ज़ा, निजी समझकर रखा है ट्रैक्टर
बसना ब्लॉक के ग्राम पंचायत दलदली के आश्रित ग्राम बिरेन्दनगर (बिलखंड) में एक पंच ने रंगमंच को निजी समझकर अपना ट्रैक्टर रख दिया है.
ग्रामीणों ने बताया कि पंच बरिहा अपनी मनमर्जी से शासकीय रंगमंच में ट्रैक्टर रख दिया है. जिससे ग्रामीणों को बैठने में परेशानी होती है.
ग्रामीणों ने बताया कि रंगमंच को समाजिक कार्यक्रम एवं शासकीय कार्यक्रम के लिए बनाया गया है, जहाँ ग्रामीण भी बैठते है. जिसे पंच उसे अपना निजी समझकर ट्रैक्टर रखा है. और ट्रैक्टर हटाने की बात करने पर ग्रामीणों से जो करना है कर लो कहते हुए मैं तो ट्रैक्टर यहीं पर रखूँगा कहता है.
अन्य सम्बंधित खबरें