बसना : हाई स्कूल के सामने से मोटर सायकल चोरी. - CG Sandesh

बसना : हाई स्कूल के सामने से मोटर सायकल चोरी.

बसना थाना अंतर्गत हाई स्कूल के सामने से मोटर सायकल चोरी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मोह0 साजीद धनानी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र मोह0 शाहिद धनानी कक्षा 10 वीं में हाई स्कूल बसना में पढाई कर रहा है उसके संबंध मे 20 नवम्बर 2021 को प्रिंसपल से मिलने हाई स्कूल बसना गया हुआ था । मोटर सायकल क्रमांक CG 04 DS 8088 हिरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस काला कलर कीमती करीबन 15,000/- रू0 को स्कूल के गेट के पास खडा किया था व स्कूल के अंदर चला गया । करीब 10 मिनट बाद वह स्कूल से बाहर निकला तो देखा कि उसका मोटर सायकल वहां नही था । आसपास पता तलाश किया कोई पता नहीं चला । कोई अज्ञात चोर उसके मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है । उक्त मोटर सायकल महेश कुमार साहू पिता किशोर साहू निवासी जनता कालोनी गुढयारी रायपुर के नाम पर है । जिसको करीब 06 माह पहले उनसे खरीदा था नाम ट्रांसफर नही हुआ है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें