सरायपाली : जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से प्राणघातक गले में हमला.
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम भोथलडीह जमीन विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से प्राणघातक गले में हमला जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अशोक साव ने पुलिस को बताया कि 21 नवम्बर 2021 को प्रात: 11.00 बजे अपने घर में था कि गांव का शौकीलाल प्रधान आकर उसे बताया कि गांव का दासरथी विशाल पिता लोकनाथ विशाल ने अपने घर के पास गली में तुम्हारे भाई अरूण साव को टंगिया(कुल्हाडी) से गले में मारकर गिरा दिया है कि सूचना मिलते ही वह वहां गया तो देखा उसका भाई अरूण साव बेहोश पडा था वह तत्काल घर जाकर प्राईवेट गाडी व्यवस्था कर उसके भाई अरूण साव को भारती हास्पीटल लाकर भर्ती किये है। दासरथी विशाल का अरूण साव के साथ जमीन विवाद था कि उसी विवाद पर से दासरथी विशाल ने हत्या करने की नियत से टंगिया(कुल्हाडी) से अरूण साव के गले एवं कंधे में वार कर गंभीर रूप से चोट पहुंचाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 307-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.